फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति भारी वाहनों की अब नो एंट्री

Sun, 07 May 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रै‌‌फिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने नो एंट्री का प्लान बनाया है। स्कूल वाहन समेत अन्य भारी वाहनों के शहर में प्रवेश को वर्जित किया गया है। सड़कों पर गाड़ियों के पार्क होने पर जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों के अफसरों की जिम्मेदारी तय की गई है।

जिला यातायात समिति और जिला सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नगरों में सड़क की पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण और नगर पालिका अफसर नगर में मुख्य चौराहों पर सौंदर्यीकरण के कार्य कराएं।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि सौंदर्यीकरण कार्य से यातायात बाधित न हो। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहे। स्कूल वाहन समेत अन्य भारी वाहन दिन के समय शहर में प्रवेश न कर सकें।

लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिए गए कि नो एंट्री प्वाइंट पर साइन बोर्ड लगाए जाएं। डीएम ने निर्देश दिए कि सड़कों पर गाड़ियों के पार्क होने की स्थिति में इन्हें जब्त कर लिया जाए। शहर में बसों के सड़क पर खड़े होने पर इसकी जिम्मेदारी एआरएम की होगी। जिलाधिकारी ने नगर में वाहन पार्किंग स्थल के चयन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने ब्लैक स्पॉट की नई सूची बनाने के निर्देश भी अफसरों को दिए। बैठक में एसएसपी मुनिराज जी, एडीएम ब्रजेश कुमार, अरविंद्र मिश्रा, एसडीएम भैरपाल सिंह, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात जगदीश शर्मा, एआरटीओ विनीत मिश्रा, एआरटीओ सुरेन्द्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें