फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में दस किमी बहता गया शराबी

Thu, 18 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुगरासी
विज्ञापन
नरौरा में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर कुछ ऐसा दृश्य नजर आया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब के नशे में ब्रजघाट में पुल से उफनती गंगा में गिरे शराबी को भगवानपुर में गोताखोरों ने बचा लिया। ब्रजघाट से भगवानपुर तक 10 किमी दूर ढाई घंटे तक शराबी जिंदगी के लिए संघर्ष करता रहा। पुलिस की सूचना पर शराबी के परिजन उसको बुगरासी से आकर ले गए।
विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका निवासी चंदन (40) पुत्र जगदीश मंगलवार रात करीब सात बजे ब्रजघाट के पुल पर शराब के नशे में बैठा था। ज्यादा नशे में होने के कारण चंदन का संतुलन बिगड़ गया और वह उफनती गंगा में जा गिरा। अब वह मदद के लिए चिल्लाने लगा।

बचाव टीम के मौके पर पहुंचने तक वह गंगा की तेज धारा में एकाएक गायब हो गया। चंदन ने खुद को बचाने के लिए गंगा में हाथ पैर मारने शुरू कर दिए।  सात किमी दूर पूठ पहुंचने पर कुछ लोगों ने चंदन को देखा और बचाने का प्रयास किया। वहां तेज बहाव की बीच धारा में होने के चलते उसको नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


पूठ के लोगों ने इसकी सूचना मोबाइल पर तीन किमी दूर भगवानपुर के लोगों को दी। सूचना मिलने पर भगवानपुर में पुल के नीचे पहले से ही स्थानीय गोताखोरों ने मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही चंदन लगभग साढ़े नौ बजे भगवानपुर में पुल के नीचे बहता हुआ आया, तभी लोगों ने उसको बाहर निकाल लिया।

गंगा से निकालकर लोगों ने उसको बुगरासी में चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के चलते कुछ देर में चंदन को होश आ गया । चौकी इंचार्ज बच्चू सिंह ने बताया कि चंदन के एक रिश्तेदार आकर उसको ले गए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें