खुर्जा। देहात थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले दूसरे धर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता करीब पिछले तीन माह से थाने के चक्कर काट रही थी। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद से भी मदद मांगी थी।
दिल्ली निवासी युवती ने सितंबर 2024 को खुर्जा निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना खुर्जा देहात प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि दिल्ली में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे खुर्जा देहात के लिए ट्रांसफार्मर किया गया था। इसमें पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक निवासी तरीनान मोहल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद