फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार्तिक पूर्णिमा मेले में पांच स्थानों पर बनेगी अस्थायी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर पालिका अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। पांच किलोमीटर के क्षेत्र में लगने वाले मेले को पांच जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। पांच स्थानों पर अस्थाई पार्किंग और गंगा रेती के साथ चार स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। वॉच टॉवर, सीसीटीवी और ड्रोन से मेले की सुरक्षा चाक-चौबंद होगी।
विज्ञापन

अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला मुख्य होता है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की शुरूआत एक नवंबर से होगी। मेले को पिछले साल प्रांतीय दर्जा मिल चुका है। ऐसे में इस बार मेले को भव्य और नया लुक देने की तैयारियों में जिला प्रशासन और नगर पालिका जुटा हुआ है।
इसके लिए शहर व मेला के बीचों बीच आंबेडकर पार्क पर फव्वारा बनाया गया, जो तिरंगा का लुक दिया गया है। हर बार की तरह कांति प्रसाद द्वार, जाह्नवी द्वार, शिव चौक और डीपीबीएस कॉलेज के पास स्वागत द्वार बनेंगे। इस बार गंगा की रेती में भी एक स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। यहां पर प्रवेश करने पर श्रद्धालुओं को रंग-बिरंगी और तिरंगा लाइट देखने का मिलेगी। मेले में रागिनी, रसिया, जादू और कवि सम्मेलन के अलावा छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और ईओ गार्गी त्यागी ने बताया कि इस बार मेला मस्तराम घाट से लेकर जाह्नवी घाट, बबस्टर गंज घाट और गंगा पुल पार घाट के अलावा गंगा की रेती में लगेगा। इसका कुल क्षेत्रफल पांच किलोमीटर लंबा होगा। इस क्षेत्र में कोई जगह ऐसी नहीं होगी, जहां पर प्रकाश, पानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में श्रद्धालुओं को परेशानी हो। ड्रोन के अलावा सीसीटीवी व वॉच टावर से प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखी जाएगी। गंगा की रेती में अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी। नगर पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूम बनेगा। स्नान के दौरान किसी भी प्रकार का कोई हादसा ना हो, इसके लिए नाविक एवं गोताखोरों की घाटों पर तैनाती की जाएगी।
-
यहां बनेंगी अस्थायी पार्किंग
मेला क्षेत्र में पहला पार्किंग स्थल अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर खाली खेतों में होगा। दूसरा पार्किंग स्थल अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर गांधी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के मैदान और गंगा धाम कॉलोनी के पास निर्धारित किया गया है। तीसरा पार्किंग स्थल झाड़ी वाले बाबा के समीप खाली स्थान पर, चौथा मस्तराम घाट के पास और पांचवां पार्किंग स्थल मलकपुर रोड पर मंडी में खाली जगह पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें