फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नुमाइश मैदान में जल रहा कूड़ा, बढ़ा रहा प्रदूषण

विज्ञापन
नगर के नुमाइश मैदान में कूड़े के ढेर से उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर में कूड़ा-कचरा जलाना बंद नहीं हो रहा। इससे वायु प्रदूषण में मंगलवार को बढ़ोतरी देखने को मिली। मंगलवार को नगर के नुमाइश मैदान में कूड़े-कचरे के ढेर को किसी ने आग के हवाले कर दिया। जिससे तीन से चार घंटे तक धुआं उठता रहा। मंगलवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 270 और खुर्जा का 168 मापा गया।
विज्ञापन

बुलंदशहर का पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से अधिक चल रहा है। हवा में बढ़ता धुआं और धूल के कण दिल और सांस के मरीजों की समस्या बढ़ा रहे हैं। चिकित्सक सांस और दिल के मरीजों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह जगह-जगह निर्माण कार्य होना है। वहीं, वाहनों के चलने से सड़कों पर छोड़ी गई मिट्टी उड़कर हवा को दूषित कर रही है। इसके अलावा कुछ जगह सुबह-शाम कूड़ा कचरा जलाना भी है। जो सर्दी के दौरान धुंआ और धूल के कण ऊपर न जाकर नम हवा में धरती के आसपास जमा रह रहे है।
मंगलवार को नुमाइश मैदान में किसी ने कूड़े-कचरे के ढेर को आग के हवाले कर दिया। जिससे निकला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। हालांकि अवकाश होने के कारण नगर पालिका और प्रशासनिक अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए ग्रैप-दो के तहत सभी बड़े निर्माण कार्यों को रोकने और डीजल जनरेटर को न चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर के यमुनापुरम, काली नदी रोड समेत अन्य सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। धूल उड़ाने वाले व कूड़ा-कचरा जलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें