फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने की पेट्रोल पंपों की जांच

Sat, 27 May 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नायाब तहसीलदार स्याना के नेतृत्व में बीबीनगर के पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाकर मशीनों में चिप व घटतौली की जांच की गई। टीम ने दोनों पंपों को क्लीनचीट दे दी है। पेट्रोल पंपों पर टीम की घंटो चली कार्रवाई के चलते डीजल-पेट्रोल लेने वालों की लाईन लग गई।
विज्ञापन


बीबीनगर में नायाब तहसीलदार स्याना अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पूर्ति निरिक्षक स्याना सुधांशु यादव, बांटमाप निरीक्षक मनोज कुमार तथा सेल्स अफसर सौरभ मिश्रा, टेक्नीकल एक्सपर्ट मुकेश कुमार तथा अंकुरदीप ने हापुड़ मार्ग स्थित देवा एचपी तथा गुलावठी मार्ग स्थित किसान सेवा केंद्र पर छापा मारकर मशीनों की जांच की।

नायाब तहसीलदार स्याना ने बताया कि दोनों पंपों पर किसी प्रकार की चिप या घटतौली नही पाई गई। दोनों पंपों को क्लीनचिट दे दी गई। घंटो चली कार्रवाई से आयल लेने वालों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें