नगर स्थित वार्ड नंबर बारह में विकास कार्य पटरी पर नजर नहीं आए। कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन तो बिछाई गई, लेकिन जलस्तर नीचा होने के चलते पानी की टंकियों में पालिका से पानी की आपूर्ति नहीं होती है।
अधिकांश गलियां कच्ची पड़ी हुई है। जबकि कई स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटें काफी समय से नहीं जली है। कॉलोनी में कई स्थानों पर कूडे़-गंदगी के ढे़र लगे हुए है। सफाई कर्मी कभी-कभार ही कूड़ा उठाने आते है।
विज्ञापन
नगर स्थित वार्ड नंबर बारह में नगर की नवलपुरा और नयागंज कॉलोनी आती है। शुक्रवार को वार्ड की लाइव रिपोर्ट के दौरान कई स्थानों पर कूड़े-गंदगी के चलते हालत खराब मिले।
पांच साल के कार्यकाल वार्ड में पानी की पाइप लाइन तो बिछी, लेकिन उसमें पानी नहीं आया है। इसका कारण जलस्तर का नीचा होना बताया गया है। वार्ड में अधिकांश गलियां टूटी पड़ी हैं। कॉलोनी में कई स्थानों पर पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें भी खराब मिली।