फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं के अंदर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं के अंदर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

चोला/सिकंदराबाद। चोला चौकी क्षेत्र के गांव गांगरौल में रविवार सुबह एक किशोरी का शव कुएं में फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह खेतों पर जा रहे किसानों ने शव देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के गांव गांगरौल निवासी लेखराज सिंह की 17 वर्षीय पुत्री शनिवार रात करीब दो बजे अचानक घर से लापता होेे गई थी। वह कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों की आंख खुलने पर छात्रा के गायब होने की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन, सुबह तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। सवेरे जब गांव के लोग खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे, तो उन्होंने गांव के बाहर करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पुराने कुएं पर टूटकर गिर हुए पेड़ से छात्रा के शव को रस्सी से लटके हुए देखा। बताया गया कि कुआं काफी पुराना है उसका पानी सूख चुका है। काफी दिन पहले कुएं के पास खड़ा पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया था, जो अब सूख चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के विरोध के बावजूद पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
पुलिस ने पेड़ से छात्रा के शव को नीचे उतरवाया। परिजनों ने घटना को आत्महत्या बताते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। बकौल पुलिस परिजनों के मना करने के बावजूद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

छात्रा के पास से मिला भाई का मोबाइल
बताया गया कि मृतक छात्रा के पास से उसके भाई का मोबाइल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस सीडीआर आदि की भी जांच कर रही है।
शव को परिजनों के मना करने के बावजूद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें