फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिक्षकों ने ऊंचागांव बीआरसी पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। प्रेरणा एप पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मागों के समर्थन में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष महेशचंद्र शर्मा और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा बताया कि धरने के दौरान प्रेरणा एप पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में चर्चा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षकों के स्थानांतरण की समस्याओं को लेकर, प्रोन्नति वेतनमान, मिड डे मील में शिक्षक से कार्य करवाना, गैर शिक्षण कार्य करना, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान मेरठ मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार राजोरा, इंद्रजीत सिंह, भगवत सिंह, राकेश सिंह, लियाकत अली, अब्दुल वाहिद और ओमदत्त सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें