फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सामने शिक्षामित्र को पीटने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के सामने शिक्षामित्र को पीटने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन

औरंगाबाद। लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव खनोदा के संविलियन विद्यालय में स्कूली बच्चों के सामने शिक्षामित्र की पिटाई करना प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया। बीएसए ने अब प्रधानाध्यापक को निलंबित कर बीआरसी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच एबीएसए ऊंचागांव को सौंपी है।
विज्ञापन

गत 14 मई को गांव खनोदा के संविलियन विद्यालय में शिक्षामित्र देवेंद्र शर्मा छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने छात्रों के सामने ही शिक्षामित्र देवेंद्र शर्मा की पिटाई कर दी थी। इतना ही नहीं शिक्षामित्र के कपड़े फाड़ दिए थे। आरोप यह भी है कि शिक्षामित्र की कनपटी पर तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पीड़ित शिक्षामित्र ने आरोपी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी थी। साथ ही बीएसए को मामले से अवगत कराया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच एबीएसए लखावटी को सौंपी गई थी। एबीएसए की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार और शिक्षामित्र देवेंद्र शर्मा के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई करने की संस्तुति की है। विद्यालय में मारपीट की घटना को अध्यापक सेवा नियमावली के खिलाफ अपराध को माना है। जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में है। एबीएसए लखावटी की संस्तुति के आधार पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें