फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंदमाता का पूजन कर निकाली झांकी

Thu, 06 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नवरात्र के छठे दिन बृहस्पतिवार को मंदिरों में स्कंद माता के जयकारों की गूंज के साथ भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। माता की झांकियों का सिलसिला जारी है।
 सिंह के आसन पर विराजमान और कमल के पुष्प पर सुशोभित दो हाथ वाली यशस्विनी देवी स्कंद माता शुभदायिनी हैं।

इनकी आराधना से विशुद्ध चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं। शुक्रवार को मां कात्यानी की पूजा का विधान है। वहीं जिले में जगह-जगह माता की झांकियां निकालने के साथ भजन-कीर्तन का भी सिलसिला जारी है। मां दुर्गा के देवालय सजेः नवरात्र पर छठवें दिन देवालयों में विशेष सजावट की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र की सिद्धपीठ बैलोन में सर्वमंगला देवी, कर्णवास में कल्याणी देवी, बांधोर में आसावर देवी पर लोग दर्शनों को उमड़ रहे। चामुंडा मंदिर को विशेष रंग बिरंगी झालरों की रोशनी कर सजाया गया। नगर के पथवारी देवालय, श्रीराधा-कृष्ण ंमंदिर, कैलाश ज्ञान, श्रीरघुनाथ मंदिर, गंगा मंदिर सत्यनारायण मंदिर, काले मंदिर पर दर्शन को लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

नगर के समीप कर्णवास, राजघाट, विहारघाट, नरौरा, रामघाट गंगातटों पर पहुंचकर लोग स्नान कर रहे हैं। नारंगी वस्त्र धारण करा  मां स्कंद माता की हुई पूजाः श्री नवदुर्गें शक्ति मंदिर में नवरात्र के छठ वें दिन नारंगी वस्त्र धारण कराने के बाद मां स्कंदमाता की पूजा की गई। माता को केले का भोग लगाया गया।

मंदिर में पहुंचे एसपी देहात पंकज पांडेय ने पांच वर्ष की कन्या का पूजन किया। सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखाई दी। मंदिर में मां वैष्णव देवी की गुफा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दूर-दराज क्षेत्रों के लोग मातारानी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। 

रोहित अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, निमेष गर्ग, पीपी अरोरा आदि का सहयोग रहा। स्कंधमाता को लगाया भोगः नगर के वीन्नेर देवी मंदिर में चल रहे नवरात्र मेले के पांचवे दिन स्कंधमाता की पूजा अर्चना कर केले का भोग लगाया गया।दूसरी ओर नगर के पीतांबरा देवी मंदिर व ढका देवी मंदिर मे भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के मौके पर व्रत रखने वाले भक्तों के खाने की वस्तुओ में कीमता का इजाफा हुआ है।

चामुंडा मंदिर में फूल बंगला संजा
डिबाई (ब्यूरो)। नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर में बृहस्पतिवार को फूल बंगला सजाया गया। उद्घाटन बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने किया। मुख्य यजमान बुलंदशहर बीकानेर बंसल स्वीट के स्वामी अमित बसंल व रेनू बंसल रहे। इस अवसर पर देवेंद्र भारद्वाज ने मां की आरती उतारी।
विज्ञापन


कमेटी के पदाधिकारी राजीव अग्रवाल, राजू वार्ष्णेय, ललित कर्णवाल, कमल वर्मा आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। दिलीप गुप्ता, अनिल अग्रवाल, शिव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें