डिबाई। नगर के श्री हरिधाम पथवारी देवालय में शनिवार को सुंदरकांड के उपरांत संकीर्तन किया गया। हरे राम-हरे कृष्ण व हरि बोल के जयकारे से देवालय गूंजता रहा।
विज्ञापन
युवकों ने ढोल-मंजीरे, हरमोनियम पर भजन सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान गिरिराज वार्ष्णेय, खजान सिंह, प्रकाश राजपूत, अशोक जायसवाल, सुगंध शर्मा, धीरज वार्ष्णेय, संध्या, रचना और अंजना आदि मौजूद रहीं।