क्रिकेट ट्रायल में मौजूद खिलाड़ी अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए। स्रोत : आयोजक
बुलंदशहर। नगर के गांधी बाल निकेतन स्कूल के क्रिकेट मैदान पर शनिवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ। जिला क्रिकेट संघ ने अंडर-23 व रणजी मैच के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में 50 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें करीब 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव महेश गुप्ता ने कहा कि जल्द ही कानपुर में राज्य प्रतियोगिता का आयोजन होना है। उससे पूर्व खिलाड़ियों का ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा। स्टेट टीम में जिले के खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन कराया गया।
ट्रायल में अंडर-23 आयु वर्ग के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर-23 व रणजी ट्रॉफी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनकर्ताओं में राजेश शर्मा, अमरीश गुप्ता शामिल रहे।