फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को जहर देकर महिला ने प्रेमी संग दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को जहर देकर महिला ने प्रेमी संग दी जान
विज्ञापन

खुर्जा। गांव सीकरी के जंगल में शनिवार सुबह शीतल (25) और विजय उर्फ गोलू (23) निवासी गांव निजामपुर का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। शीतल ने अपने पति को जहर देने के बाद प्रेमी के संग फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। वहीं, पेड़ पर शव लटके होने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
शनिवार सुबह गांव सीकरी के जंगल में एक पेड़ पर महिला और पुरुष का शव फंदे पर लटकामिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर दोनों की पहचान कराई। सीओ खुर्जा ने बताया कि शीतल और विजय उर्फ गोलू के बीच प्रेम संबंध थे। इसके चलते शीतल के परिवार में अकसर विवाद होता था। जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। शीतल ने पति राजकुमार को रात के समय खाने में जहरीला पदार्थ दिया था। राजकुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। शीतल और गोलू के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

रोते-बिलखते रह गए छोटे बच्चे
शीतल और राजकुमार की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। शादी के करीब छह माह तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन फिर दोनों के रिश्ते खराब होने लगे। शीतल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। शीतल की मौत के बाद छह माह के बेटा और दो साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। अब राजकुमार के परिजन व रिश्तेदार इन बच्चों को संभाल रहे हैं।
हत्या की भी जताई जा रही है आशंका
मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि शीतल और गोलू के प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए हत्या की हो और पूरे मामले को दबाने के लिए आत्महत्या दर्शा रहे हों।
निजामपुर से पांच किमी दूर आत्महत्या को लेकर उठ रहे सवाल
शीतल और गोलू दोनों निजामपुर गांव के रहने वाले थे लेकिन दोनों के शव सीकरी गांव में पेड़ पर लटके मिले। ऐसे में लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर गांव से पांच किमी दूर जाकर दोनों ने आत्महत्या करने के लिए कदम क्यों उठाया। इस संबंध में राजकुमार की ओर से भी पुलिस को शीतल के रात में घर से जाने के समय आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, जिससे आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझ सके।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि शीतल और गोलू के बीच प्रेम संबंध थे। शीतल विवाहित थी और उसके दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार की रात शीतल द्वारा राजकुमार को खाने में जहरीला पदार्थ देने और बाद में गोलू के साथ आत्महत्या करने की जानकारी फिलहाल मिली है। आगे की जांच की जा रही है। - संग्राम सिंह, क्षेत्राधिकारी, खुर्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें