फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
आज से कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। लंबित मांगों को लेकर बरती जा रही उपेक्षा से नाराज डिप्लोमा फार्मासिस्ट शुक्रवार से पूर्ण कालिक आंदोलन शुरू कर स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन ठप करेंगे। हालांकि इस बीच इमरजेंसी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया बहाल रहेगी। वहीं, 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर, पिछले आठ दिन से सुबह के समय चल रही दो घंटे कार्य बहिष्कार का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर बीते एक पखवारे से आंदोलित डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी के गेट पर सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इस दौरान सुबह के समय मरीजों को दवा लेने के लिए भटकना पड़ा। दो घंटे बाद धरना समाप्त होने पर बैंककर्मियों को राहत मिली। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जगदीश पाल तेवतिया ने बताया कि लगातार चेतावनी के बाद भी सरकार उनकी न्यायोचित मांगों को लेकर उदासीन बनी हुई है। इसके चलते मजबूर होकर शुक्रवार 17 दिसंबर से कार्यरत फार्मासिस्ट पूर्णकालिक हड़ताल शुरू करने को विवश होंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य सभी तरह के कार्यों को ठप रखा जाएगा। एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. विपिन गुप्ता और जिला मंत्री डॉ. डीके दुबे ने बताया कि 17 से 19 दिसंबर तक डिप्लोमा फार्मासिस्ट इमरजेंसी और पोस्टमार्टम का कार्य छोड़ अन्य सेवाओं का बहिष्कार कर आंदोलन पर रहेंगे। 20 दिसंबर से संपूर्ण सेवाओं का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल में फार्मासिस्ट प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार, एमडी भारद्वाज, शोभित अग्रवाल, जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट मदन लाल, फार्मासिस्ट शैलेंद्र गौतम, आरसी वर्मा, नवीन शर्मा और भूपेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें