फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बुलंदशहर से 59 स्ट्रीट लाइट चोरी, खानपुर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बुलंदशहर से 59 स्ट्रीट लाइट चोरी, खानपुर से बरामद
विज्ञापन

खानपुर। चोरों पर लगाम लगा पाना जनपद पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। नगर पालिका परिषद बुलंदशहर में ही बीते दिनों चोरों ने लाखों रुपये कीमत की स्ट्रीट लाइट चोरी कर लीं। जिन्हें बुलंदशहर पुलिस ने शनिवार देर रात खानपुर के गांव जाड़ौल स्थित प्रधान अजीत कुमार के फार्म हाउस से बरामद किया है। बुलंदशहर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
गत छह दिसंबर को बुलंदशहर के गांव ख्वाजपुर मीरपुर निवासी मनीष ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह नगर पालिका बुलंदशहर में ठेकेदार के साथ काम करता है। पालिका का ठेका उठाने वाले ठेकेदार को स्ट्रीट लाइट व अन्य सामान रखने के लिए पालिका में ही एक कमरा उपलब्ध कराया गया था। जिसमें उन्होंने 59 स्ट्रीट लाइटें रखी हुई थीं। छह दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 59 लाइट चोरी कर लिया। शनिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। शनिवार देर शाम बुलंदशहर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल स्थित जड़ौली ग्राम प्रधान के टीवीएसजी फार्म हाउस पर कार्रवाई की। जिसमे पुलिस ने मौके से फार्म हाउस में लगी चोरी की 38 लाइटों को बरामद कर लिया है। हालांकि, अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन

दो लाख रुपये बताई जा रही कीमत
नगर पालिका परिसर में ईएसएल कंपनी की लाइट का स्टॉक रखा हुआ है। जो कंपनी के ही कर्मचारियों की देखरेख में है। कंपनी के पदाधिकारियों का आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने लाइटों को चोरी करा दिया। इन लाइटों की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि लाइटें अलग-अलग वाट की हैं। सभी की कीमत भी अलग है।
प्रधान के ठेकेदार पर भी शक, फरार
पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि फार्म हाउस पर लाइट का ठेका प्रधान ने किसी अन्य व्यक्ति को दिया हुआ है। आशंका है कि ठेकेदार ने ही यह लाइटें यहां रखवाई हों। हालांकि, अभी वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उसे पकड़ने के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी। वहीं, ग्राम प्रधान अजीत कुमार ने बताया कि मैने अपने फार्म हाउस में लाइट लगाने का कार्य ठेके पर दिया हुआ है। ठेकेदार की गिरफ्तारी के बाद मामले की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

खानपुर के गांव जाड़ौल के प्रधान के फार्म हाउस से चोरी की 38 स्ट्रीट लाइट बरामद हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें