फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज फिर आंधी व बूंदाबांदी का अनुमान, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच बुधवार को फिर आंधी व बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इससे गेहूं उत्पादक किसान चिंतित हैं। मंगलवार को 36 डिग्री तापमान के बीच लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 29 फीसदी और हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज ने बताया कि बुधवार को फिर आंधी व बूंदाबांदी होने का अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं व आम की फसल को नुकसान हो सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38 और न्यूनतम 24 डिग्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें