फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने गई जेसीबी पर पथराव

Thu, 09 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /खुर्जा
विज्ञापन
अ‌भ‌ियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बापूनगर मोहल्ले के पास निर्माणाधीन नाले पर कब्जा हटाने गई पीडब्ल्यूडी की जेसीबी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया और हंगामा किया। जेई की सूचना पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



खुर्जा से जंक्शन स्टेशन के बीच रोड के किनारे नाले का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करा रही है। आरोप है कि नाले के किनारे बने मकान में रह रहे लोगों ने नाले के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है। पटिया, ईट और मिट्टी आदि डालने से नाले का लेबल सड़क से ऊंचा हो गया है।

कब्जा हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से लोगों को नोटिस भी भेजा जा चुका है। बुधवार की सुबह नाले की मिट्टी और कब्जा हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से जेसीबी गई थी। इसे देख लोग भड़क गए और कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर जेसीबी पर पथराव कर दिया। इससे जेसीबी के शीशे टूट गए।
विज्ञापन



किसी तरह चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे जेई सोनू कुमार ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों हिरासत में ले लिया है। जेई सोनू कुमार ने बताया कि नाले के ऊपर कब्जा कानूनी तौर पर अपराध है। इसके खिलाफ जो भी सामने आएगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें