फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सफाई को मैदान में उतरेंगे ‘माननीय’

Wed, 08 Jun 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
गंगा - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अब गंगा सफाई के लिए माननीयोें को भी मैदान में उतरना होगा। जल संसाधन विकास मंत्रालय से भेजी गई चिट्ठी भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल को मिली है। कहा गया है कि माननीय अपने क्षेत्रोें में लोगों को गंगा के प्रति जागरूक करें और गंगा को निर्मल बनाने के लिए साफ-सफाई कराएं।
विज्ञापन


जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तक गंगा का निर्मल होना मुश्किल है। ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सभासद, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका और नगर पंचायत चेयरमैन, विधायक और सांसद को गांव गांव पहुंचकर लोगों में साफ-सफाई की अलख जगाएंगे।

भाजपा से ताल्लुक नहीं रखने वाले माननीय भी गंगा की निर्मलता के लिए आगे आ सकते हैं। गैर भाजपा दलों के नेताओं का सहयोग वर्जित नहीं है। माननीय न सिर्फ गंगा तट के किनारे बसे गांवों मेें चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे बल्कि लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गंगा सफाई अभियान में कूदेंगे।
विज्ञापन


गांव में डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर ग्रामीणों को गंगा के प्रति जागरूक किया जाएगा। फिल्म में गंगा का गौरवपूर्ण इतिहास और मौजूदा तस्वीर दिखाकर आम आदमी की सोच को बदला जाएगा। होर्डिंग्स बैनर आदि लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

डीएम करेंगी सम्मानित
गंगा को निर्मल करने के मकसद से डीएम शुभ्रा सक्सेना और उनके 30 अफसरों की टीम जागरूकता अभियान चला रहीं हैं। डीएम का अभियान काफी हद तक सफल दिखता नजर आ रहा है। डीएम ने ऐसे अफसरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जो गंगा तट से सटे गांवोें में सफलता पूर्वक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों की सोच बदल रहे हैं।  

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर करेंगे सहयोग
नमामि गंगे मिशन की प्रगति जानने के लिए केंद्र सरकार के अफसरों ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग की। वीसी में अफसरों ने डीएम शुभ्रा सक्सेना से मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि अब नमामि गंगे मिशन में नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स की मदद ली जाएगी। इस संबंध में केंद्र के अफसरोें से दिशा निर्देश मिले हैं। 
विज्ञापन


जागरूकता अभियान के संबंध में शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। जल्द ही माननीयों की टीम गंगा से सटे गांवों में अभियान चलाती हुई दिखेगी।               
- हिमांशु मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष, बुलंदशहर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें