फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता शुजात अली रालोद में शामिल

Mon, 19 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक सेल) डॉ. शुजात अली रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। रविवार को डा. शुजात अली का दिल्ली रोड स्थित एक होटल में समारोह के दौरान स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि डॉ. शुजात के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सपा और भाजपा प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहीं हैं।

सियासी लाभ लेने के लिए इंसानियत खत्म करने का खेल खेला जा रहा है। रालोद भाईचारा बढ़ाने के साथ किसानों की समस्या हर मंच पर उठाती रही है । डॉ. शुजात अली ने कहा कि सपा के राज में एक जाति विशेष के लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता चौधरी बिजेंद्र  सिंह और संचालन फरमान अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजु मुस्कान,  प्रमुख मुकेश पंडित, रालोद युवा जिलाध्यक्ष सुशील गुर्जर, आसिफ गाजी, खलील भारती, प्रो. अब्बास अली, वीरेंद्र लौर, सुधीर चौधरी, अन्नू चौधरी और त्रिलोक प्रधान आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें