फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार किसान विरोधी: विजयपाल तोमर

Tue, 19 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी
विज्ञापन
विजयपाल तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने मंगलवार को भाजपा नेता सविता तेवतिया के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चीनी मिल मालिकों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया है। इसके फलस्वरूप अधिकांश चीनी मिलों ने किसानों का बकाया भुगतान कर दिया। भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संचालक डॉ. जितेंद्र तेवतिया, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक सुंदरपाल सिंह तेवतिया, अशोक बिधूड़ी, रामजीलाल, विद्यावती तोमर आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व ग्राम छपरावत में विजयपाल सिंह तोमर ने किसानों की एक सभा भी की। इस अवसर पर विधायक विमला सोलंकी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें