फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर गिरी एलटी लाइन, चटका लेंटर

Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
जंक्शन पर मंगलवार को पवर कारपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के शक्तिनगर कालोनी में मकान की छत पर एलटी लाइन का तार गिरने से हड़कंप मच गया। काफी देर तक तेज चिंगारी निकलने से लोग सहमे रहे। लगातार चिंगारी निकलने से आग लग गई, जिससे मकान का लेंटर चटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


विद्युत पोलों के जर्जर तारों के कारण आए दिन हो रही घटनाओं से नाराज कालोनी के लोगों ने मंगलवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जंक्शन क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर में मंगलवार रात नेम सिंह सोलंकी के मकान के ऊपर एलटीलाइन टूट कर गिर पड़ी।

इसके चलते उसमें से आतिशबाजी की तरह चिन्गारी निकलने लगी। इस घटना से दहशत में आए परिवार के लोग घरों से बाहर निकल आए। लगातार निकल रही चिन्गारी से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को डर था कि कहीं चिन्गारी से मकान में आग न लग जाए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह काबू पाया। हांलाकि चिन्गारी निकलने से मकान की छत चटक गई। इससे आक्र ोशित कॉलोनी वासियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। लोगों का कहना था कि घरों के अंदर लगे विद्युतपोलों से खिंचे जर्जर तार आए दिन हादसे का सबब बन रहे हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत निगम द्वारा नए पोल और लाइनें खींच दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें