फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का 16 में से दस सीटों पर कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्ताधारी सपा का 10 ब्लॉकों में प्रमुख की सीट पर कब्जा रहा। भाजपा के दो, कांग्रेस-बसपा का एक एक और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन


अरनिया में सपा के उम्मीदवार अमित को सबसे बड़ी जीत मिली और ऊचागांव में सपा की महिला उम्मीदवार रहमत खां को करारी शिकस्त मिली।

रविवार को 11 बजे ऊंचागांव में विवेकानंद इंटर कॉलेज, बीबीनगर में स्वतंत्र भारत इंटर कालेज, अगौता में जनसेवक इंटर कालेज पवसरा,  लखावटी में क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान, सिकंदराबाद में अग्रसेन इंटर कॉलेज, शिकारपुर में शंभूनाथ इंटर कॉलेज, अरनिया में केएल शास्त्री इंटर कॉलेज मुनि, जहांगीराबाद में बीपीएएस इंटर कॉलेज, डिबाई में कुबेर इंटर कॉलेज और दानपुर के जनता इंटर कॉलज में वोटिंग शुरू हुई।

मतदान सायं तीन बजे तक जारी रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 3:30 बजे मतों की गिनती शुरू हुई। काउंटिंग शुरू होने के 30 मिनट बाद ही परिणाम आने शुरू हो गए।
विज्ञापन


अरनिया ब्लॉक में सपा अमित कुमार को विजयी घोषित किया गया। लखावटी में सपा की कविता, जहांगीराबाद में सपा की माया देवी, दानपुर में भाजपा की मंजू सिंह, बीबीनगर में सपा  की ज्योति सिंह, डिबाई में भाजपा की रेखा, शिकारपुर में निर्दलीय कुसुम, ऊचागांव में कांग्रेस समर्थित विदित चौधरी, सिकंदराबाद में सपा का पुष्पेंद्र और अगौता में सपा के जय सिंह को ब्लाक प्रमुख घोषित किया गया।

शाम करीब साढ़े पांच बजे जिला निर्वाचन अधिकारी बी. चंद्रकला ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र जारी किए।

किसको कितने मिले मत
अरनिया में अमित कुमार को 58, वीरेंद्र 15, अमित कुमार शर्मा 02 और सेवेंद्र को शून्य मत मिले।

लखावटी में कविता को 41 संगीता को 16, जहागीराबाद में माया देवी को 45, पिंकी को 36, दानपुर में मंजू को 54, विमलेश को 38, डिबाई में रेखा को 36 विकास को 40, बीबीनगर में ज्योति को 30 रजनी को 23, शिकारपुर में कुसुम को 47, सरोज को 37, ऊचागांव में विदित चौधरी को 54, रहमत खान को 22, सिकंदराबाद में पुष्पेंद्र भाटी को 73, मनीष भाटी को 69, अगौता में जय सिंह को 47 मत मिले। जय सिंह के विरोधी को 12 मत पड़े।

सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। आयोग के आदेश के क्रम में जल्द ही विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई जाएगी। -कौशल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें