फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 30 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छतारी। थाना पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान 245 ग्राम स्मैक (लगभग 30 लाख रुपये कीमत) के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 15 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। आरोपी का एक साथी फरार है।




थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी नारायणपुर नहर पुल के पास से एक संदिग्ध युवक आ रहा था, जिसको पुलिस ने रोका। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक फरार हो गया। पकड़े गए युवक की चेकिंग में देखा गया कि उसके पास काफी मात्रा में स्मैक थी। आरोपी की पहचान डिबाई थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान निवासी तालिब के रूप में हुई है।
विज्ञापन





आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी अलीगढ़ के अतरौली निवासी रीनू मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। उसने अतरौली में रहने वाले उवैश से स्मैक खरीदा था, जिसको लेकर वह दिल्ली व अन्य जगह बेचने जा रहे थे। तभी छतारी में पुलिस ने दबोच लिया। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी रीनू की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि तालिब के खिलाफ बुलंदशहर जनपद में चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नोएडा व दिल्ली के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोग स्मैक के लिए उससे संपर्क करते थे। वह मोबाइल से संपर्क कर लोगों तक स्मैक पहुंचाता था। बताया कि करीब एक माह पूर्व उसने यह काम शुरू किया था।
अन्य जिलों के नाम आए सामने
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में डिबाई के तीन-चार लोगों के और नाम बताए हैं, जो यही काम करते हैं। इसके अलावा अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ और नोएडा के लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आरोपी की कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। सभी संंदिग्ध लोगों की सूची उनके थाना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद स्मैक में कुछ ठोस मिला था और कुछ इस्तेमाल किया हुआ मिला था। इसमें पूछा गया तो पता चला कि आरोपी पहले स्मैक का नशा करता था। इस पर चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। चोरी करके स्मैक के लिए रकम जुटाता था। लेकिन पुलिस ने चोरी की घटनाओं में कई बार व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी थी। ऐसे में आरोपी ने चोरी की घटना छोड़ तस्करी शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें