डीएवी कॉलेज की हीरक जयंती के समापन पर कॉलेज में प्रत्येक विभाग को एक जुलाई तक सेमिनारों का आयोजन करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 14 मई तक कॉलेज में चार विभागों द्वारा लगातार सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि कॉलेज के 60 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती मनाई जा रही है। इसका समापन एक जुलाई को होगा। जयंती के उपलक्ष्य में पहले भी सेमिनार और कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया था।
अब जयंती समारोह के समापन पर सभी विभागों में फिर सेमिनार करवाए जाएंगे। छह मई को फिजिक्स विभाग, 12 मई को अंग्रेजी विभाग, 13 मई को समाजशास्त्र विभाग और 14 मई को गणित विभाग की ओर से सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
स्कूल प्रबंधक की डीएम से शिकायत
बुलंदशहर। गांव बालका के ग्रामीणों ने सोमवार को बालका स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक की शिकायत डीएम और डीआईओएस से की। ग्रामीण भोपाल सिंह, पूर्व प्रबंधक केपी सिंह, संजय प्रधान, शैलेष जैन, विजय कुमार, हरीश कुमार, बब्बू सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र त्यागी और रामप्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रबंधक ने स्कूल के पौधे कटवा दिए।
कमरों के गाटर-पटिया और मलवा आदि बेच दिया। प्रबंधक ने फर्जी सूची बनाकर चुनाव करवा लिया और डीआईओएस को रिपोर्ट सौंप दी है। इससे समिति के आजीवन सदस्य अंजान हैं। ग्रामीणों ने प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कर्मचारियों की बैठक छह मई को
बुलंदशहर। उत्तरा प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक छह मई को राजेबाबू पार्क में होगी। यह जानकारी अध्यक्ष सुंदर लाल शर्मा ने सोमवार को दी। बताया कि बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।