फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सरे बाजार बहन पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बहन के कथित संबंधों से अपमानित महसूस कर रहे सगे भाई ने बुधवार को दिनदहाड़े सरे बाजार अपनी बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ 12 वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आक्रोशित भाई ने बहन की हत्या के इरादे से यह हमला किया।
विज्ञापन

रेवती हलवाई के पास हुई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह महिला की जान बचाई और हमलावर भाई को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। सिकंदराबाद नगर हाईवे पर बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई।
आरोपी युवक की बड़ी बहन की शादी करीब छह साल पहले दिल्ली में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। युवक ने पुलिस को बताया कि शादी के एक साल बाद ही उसकी बहन के एक युवक से संबंध हो गए, जिसे लेकर परिवार को बदनामी झेलनी पड़ रही थी। बताया कि बुधवार सुबह बहन के प्रेमी ने उनके पिता से फोन कर गाली गलौज की, जिससे आरोपी का गुस्सा भड़क उठा। उसने अपनी बहन के कृत्य को लेकर ससुराल वालों से भी बात की, तो उन्होंने कोई संबंध न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

बहन के सिकंदराबाद में होने की जानकारी मिलने पर भाई भी वहां पहुंच गया। नगर हाईवे पर रेवती हलवाई के पास बहन को देखते ही उसका आक्रोश भड़क गया। बहन की हत्या के इरादे से उसने तुरंत चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लोगों ने आरोपी भाई की पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें