फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बी. चंद्रकला गईं बिजनौर शुभ्रा सक्सेना बनीं नईं डीएम

Sun, 27 Mar 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
dm b. chandrakala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी बी. चंद्रकला का तबादला बिजनौर जिलाधिकारी के पद पर कर दिया गया है। वह डेढ़ साल बुलंदशहर की डीएम रहीं। उनका कार्यकाल चर्चाओं में ही बीता। वहीं, शाहजहांपुर की जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना अब बुलंदशहर की नई डीएम होंगी।
विज्ञापन


बता दें कि शुभ्रा सक्सेना सदर और स्याना तहसील की एसडीएम रह चुकीं हैं। बी. चंद्रकला सितंबर 2014 में बुलंदशहर आईं थीं।  उनकी ईमानदार और भ्रष्टाचार विरोधी छवि के चलते सरकारी दफ्तरों में खौफ रहा।

उन्होंने खुर्जा में भूमि अधिग्रहण मामले सुलझाए। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर जिला प्रदूषण अफसर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी के शिकायतों को आधार बनाकर सस्पेंड कराया। पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव शांति से कराने पर उनको सीएम की तरफ से पुरस्कार देने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें