फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
राजराजेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करते श्रद्वालु। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

बुलंदशहर। सावन के पहले सोमवार पर शिवालय हर हर महादेव से गुंजायमान हो गए। शिवालयों में कोरोना गाइड लाइन का पालन कर शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिरों में सेवादारों की ओर से भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए। वहीं, कुछ शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई।
नगर के प्राचीन राजराजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, कालेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, शीतलगंज स्थित शिवालय मंदिर, पंचशील कालोनी स्थित मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, सिद्धेश्वर, टीचर्स कालोनी स्थिति शिव शक्ति आदि मंदिरों में हजारों की संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

एक बार में पांच श्रद्धालुओं को दिया प्रवेश
साठा के देवी मंदिर के पुजारी सुमित शर्मा ने बताया कि एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। साथ ही दूर से ही जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की व्यवस्था कराई गई। किसी को भी शिवलिंग को स्पर्श नहीं करने दिया गया।
जगह-जगह हुए भंडारे
जनपद में सावन के पहले सोमवार पर भंडारे का आयोजन किया गया। शिव कालोनी निवासी सचिन वत्स, मोहल्ला प्रेमनगर निवासी राहुल, शिवम शर्मा, रवि, बिट्टू आदि ने प्रेमनगर स्थित मंदिर परिसर के बाहर 51 किलो गेहूं के आटे से भंडारा बनवाकर प्रसाद का वितरण किया। वहीं, नगर की कैलाशपुरी में भंडारे का आयोजन किया गया।
गंगा में स्नान कर चढ़ाया जल
अनूपशहर और डिबाई के कर्णवास, राजघाट, विहारघाट, नरौरा, रामघाट गंगातटों पर पहुंचकर लोगों ने गंगा स्नान किया। और शिवालयों में बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया। खानपुर नगर क्षेत्र के शिवालयों पर आराध्य भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवालय के पुजारी राजकुमार अवस्थी ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। अहार स्थित अंबकेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, औरंगाबाद में प्राचीन श्री नागेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, जहांगीराबाद में प्राचीन अंबकेश्वर मंदिर, पीतांबरा मंदिर और बीन्नेर मंदिर, बुगरासी में शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर और चामुंडा मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

रामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू
खानपुर। नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर सावन माह शुरू होने पर सोमवार से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि रामचरितमानस का अखंड पाठ का आठ दिन तक निर्बाध रूप से किया जाएगा। मंदिर पर प्रतिवर्ष श्रावण मास में मानस का पाठ कराया जाता है। कार्यक्रम में बुदेश गर्ग, नीटू सिंघल, निखिल, कुलदीप गर्ग, राहुल गर्ग, सुरभित गुप्ता, अंकित कौशिक और पीयूष कौशिक सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें