फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शीतलहर से कंपकंपी बरकरार, धूप भी रही बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दिनों बादल छाने व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने जिले में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। सोमवार को शीतलहर ने कंपकंपी बढ़ा दी। निकली धूप भी बेअसर साबित रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार बदल रहे मौसम के बीच सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। पिछले दिनों कोहरे ने अपना रंग दिखाया तो तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद बादल छाए तो बारिश की संभावना बनी। इस बीच पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो गया। वहीं, अब सोमवार को बादल छट गए तो जारी रही शीतलहर ने कंपकंपी बढ़ा दी। धूप निकलने के बाद भी इससे राहत नहीं मिली। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए लोग देर तक रजाई में दुबके रहने के साथ जहां-तहां अलाव व हीटर का सहारा ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण चल रही शीत लहर कंपकंपाने पर विवश कर रही है। अलाव और अन्य उपाय के सहारे ही लोगों का दिन बीत रहा है। इस सर्दी का असर सबसे अधिक बच्चों और वृद्धों के अलावा पशु-पक्षियों पर भी देखा जा रहा है। ऐसे मौसम के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 62 फीसदी और हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी के कारण चल रही शीतलहर से जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है। बार-बार बदल रहे मौसम के बीच अब बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में कंपकंपा देने वाली ठंड का और असर बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें