फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब 16 तक ओटीएस योजना के तहत जमा होंगे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बिजली निगम के बकायेदारों द्वारा ओटीएस में अपेक्षित रुचि न लेने के चलते अब ओटीएस योजना को 16 जनवरी तक बढ़ाया गया है। पूर्व घोषणा के मुताबिक 31 दिसंबर को अंतिम दिन देर रात तक कैश काउंटर खोलने के बाद भी करीब पांच हजार उपभोक्ताओं ने ही लाभ लिया।
विज्ञापन


बकायेदारों से बिल वसूली के लिए लागू की गई ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना को अब जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। स्थिति यह है कि जिले में करीब चार लाख बकायेदारों में से 1.26 लाख उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल योजना के तहत जमा किया है। करीब दो माह तक चली ओटीएस योजना में कुल बकायेदारों के सापेक्ष यह आंकड़ा करीब 30 फीसदी ही है। 31 दिसंबर को योजना का अंतिम दिन होने के कारण देर रात तक बिजली निगम के अधिकारियों ने कैश काउंटर खोलने के साथ ओटीएस के पंजीकरण किए, लेकिन इसके बाद भी 5146 उपभोक्ताओं ने अपना 7.07 करोड़ रुपये का बिल ही जमा किया। अब योजना के तहत कुल 126933 उपभोक्ताओं ने अपना 97.61 करोड़ रुपये का बिल जमा किया है। सबसे कम शहरी खंड में 26 हजार बकायेदारों के सापेक्ष करीब 5600 उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ लेते हुए अपना बकाया बिल जमा किया है।



जिले में बिजली निगम के बकाया की खंडवार स्थिति

खंड का नाम

कुल बकायेदार
लाभ लेने वाले

खुर्जा


66333


19268

षष्टम


37958


14472

बुलंदशहर

26048


5592

प्रथम


26763


12874

स्याना

45034


14149

पंचम


36040


9921

तृतीय


43304


14784

डिबाई


49974


18972

जहांगीराबाद

46908


16901

कुल


378362

126933





ओटीएस योजना को अब 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। बकायेदारों से अनुरोध है कि योजना का लाभ लेते हुए बकाया बिल पर छूट प्राप्त करें। 16 जनवरी के बाद बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। एके जायसवाल, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें