फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को रहेगी ‘अभेद्य’ सुरक्षा

Mon, 18 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए डीएम ने जनपद को 17 जोन और 47 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती डीएम ने की है।  
विज्ञापन


कांवड़ मेला 20 जुलाई से शुरू होगा और एक अगस्त को जलाभिषेक के बाद संपन्न हो जाएगा। एक अगस्त को शाम तक मंदिरों पर शिवभक्तों का तांता लगा रहेगा। सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार रहे, इसलिए धार्मिल स्थलों पर सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त रहेंगे।

अहार में अवंतिका देवी मंदिर, बुलंदशहर का राज-राजेश्वर मंदिर और खुर्जा के प्रमुख मंदिर पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। प्रशासन मंदिरों के बाहर बैरीकेटिंग की व्यवस्था भी कराएगा।
विज्ञापन


जलाभिषेक के दौरान मंदिरों के आसपास महिला पुलिसकर्मी सादे वर्दी में तैनात रहेंगी मंदिरोें के साथ सड़कों पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पेट्रोलिंग टीमों की जिम्मेदारी तय की गई है। जलाभिषेक के दौरान डीएम एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी, एसपी देहात समेत सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी भ्रमण पर रहेंगे।

डीएम ने दी अफसरों को हिदायत
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने निकाय अफसरों को साफ सफाई और पेयजल आपूर्ति का आदेश दिया है। खराब लाइटों को बदला जाए और पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था पालिका ईओ करें। निर्माण एजेंसियो से कांवड़ मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने को कहा है।

सीएमओ को चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। कांवड़ सेवा शिविरों में खाद्य सामग्री की जांच के लिए टीम गठित करने का आदेश डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है। एसएसपी से कहा है कि वह सेक्टर और जोनवार सुरक्षा का खाका बनाएं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें