फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गोशाला निरीक्षण में खामियां मिलने पर विशेष सचिव ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव । गोशाला में गोवंशों के लिए चारे की कमी पाए जाने पर कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा विशेष सचिव योगेश कुमार ने बीडीओ को फटकार लगाई। साथ ही निर्देशित किया कि तत्काल गोवंशों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था की जाए, जिससे गोवंशों को भूख से परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा योगेश कुमार ने क्षेत्र के गांव अमरगढ़ स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। मौके पर गोवंशों के लिए चारे की कमी पाए जाने पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताई। विशेष सचिव ने अधिकारियों से पूछा कि गोशाला पर कितना खर्च किया जा रहा है। इसका अधिकारियों ने जवाब तो दे दिया, लेकिन गोबर खाद, गोमूत्र, दूध से होने वाली आय के बारे में पूछे जाने पर बीडीओ और ग्राम सचिव ने चुप्पी साध ली है। इस पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। आदेश दिए है कि गोशाला के बाहर की जमीन पर फलदार पेड़ों से बाउंड्री तैयार की जाए। इसके बाद नरसेना स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया गया। वहां भी खामियां पाए जाने पर और सहायक पंचायत भवन पर ताला लटका मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि सरकार की मंशा के अनुसार गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें