फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा में आईपीएल के लिए वसूली का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा।
आईपीएल शुरू होने के साथ ही सट्टे का गिरोह बढ़ना शुरू हो गया है। इस गिरोह में स्कूल और कॉलेजों के छात्र भी शामिल हो रहे हैं। हालांकि मामले को लेकर पुलिस भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मगर, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस और ठेकेदारों के नाम पर वसूली की बात हो रही है। बता दें कि अवैध सट्टे को लेकर खुर्जा का प्रदेश में विशेष नाम है, जहां से कई बार गैंगस्टर और सट्टा गिरोह के संचालकों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार भी किया है। हालांकि यहां पर क्रिकेट, घोड़े की दौड़ और लॉटरी को लेकर सट्टा चलता है मगर, आईपीएल शुरू होने के साथ क्रिकेट के सट्टेबाजों का गिरोह सक्रिय हो जाता है। इसमें भागीदारी करने वालों की संख्या दो से तीन हजार हो जाती है, जिसमें कॉलेज और स्कूल के छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को वायरल वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति सट्टा लगने वाले केंद्र पर पहुंचता है, जहां पर रुपये गिने जा रहे हैं और सट्टे की बोली के लिए मोबाइल और अन्य उपकरण रखे हैं। घर में आने वाले व्यक्ति को आश्वासन दिया जाता है कि एक महीने के रुपये जल्द उसके पास पहुंच जाएंगे। वायरल वीडियो पर लोग काफी टिप्पणी कर रहे हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी कि वीडियो पुरानी है या नई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें