शुलभ शौचालय के कर्मचारी ने लघुशंका के लिए पैसे मांगे तो युवक ने एसडीएम को फोन लगा दिया। एसडीएम ने कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। नगर के खत्रीवाड़ा निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह गाजियाबाद के निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट है।
बुधवार को वह कोतवाली के पास स्थित शुलभ शौचालय में लघुशंका करने के लिए गया, जहां मौजूद कर्मचारी ने उससे लघुशंका के लिए पांच रुपये मांगे। अजय ने बताया कि देश में लघुशंका और पानी पर कही भी चार्ज नहीं लगता।
विज्ञापन
उसने भ्रष्ट कर्मचारी की शिकायत करने के लिए एसडीएम को फोन लगा दिया। एसडीएम ने फोन पर ही शौचालय पर तैनात कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। साथ ही चेताया कि भविष्य में ऐसी शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम कन्हई सिंह का कहना है कि अजय नाम के युवक ने उनसे फोन कर शिकायत की थी। फोन पर ही उन्होंने कर्मचारी को फटकार लगाई। कर्मचारी को भविष्य में ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।