फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.98 करोड़ से बदलेगी बेसिक स्कूलों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
6.98 करोड़ से बदलेगी बेसिक स्कूलों की सूरत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 1864 बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की 6.98 करोड़ की राशि से सूरत बदलेगी। शासन ने कंपोजिट ग्रांट से पहली किस्त के रूप में 50 फीसदी राशि भेज दी है, जिसे विभाग की ओर से विद्यालयों की प्रबंध समिति के खाते में भेज दिया गया है। शेष राशि जल्द मिलने की संभावना है।
बेसिक स्कूलों के कायाकल्प व सफाई व्यवस्था के लिए शासन ने 6.98 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह राशि छात्र संख्या के हिसाब से सभी स्कूलों में भेजे जाने का दावा किया जा रहा है। इस धनराशि से मिशन कायाकल्प योजना के अधूरे कामों को पूरा कराया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर मिशन कायाकल्प के तहत भी स्कूलों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बताया गया कि जो राशि शासन ने स्वीकृत की है, उसमें एक से 30 छात्र वाले स्कूल को 10 हजार, 31 से 100 छात्र वाले विद्यालय को 25 हजार, 101 से लेकर 250 छात्र संख्या वाले स्कूल को 50 हजार और इससे अधिक संख्या वाले विद्यालयों को 75 हजार रुपये की कंपोजिट ग्रांट के रूप में दिए जाएंगे। बताया गया कि कुल स्वीकृत राशि में से 3.49 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

स्कूलों में होंगे यह काम
कंपोजिट ग्रांट की राशि से स्कूल में शुद्ध पेयजल, बालक-बालिका के लिए अलग-अलग प्रसाधन, प्रसाधनों में टाइल्स लगवाना, दिव्यांग सुभ शौचालय, हैड वाशिंग यूनिट, कक्षों की फर्श पर टाइल्स, श्यामपट की स्थापना, रसोईघर, सुलभ रैंप व रेलिंग, कक्षों में वायरिंग और विद्युत उपकरण के साथ अन्य जरूरी काम और विकास कार्य करवाए जाएंगे। कंपोजिट ग्रांट के तहत धनराशि का 10 फीसदी हिस्सा स्वच्छता पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का प्राथमिकता से सदुपयोग किया जाए। इस राशि से जरूरी विकास कार्य करवाए जाएं। मिशन कायाकल्प से जो भी काम छूटा हुआ है उसे पहले प्राथमिकता दी जाए। स्कूल में होने वाले काम और उस पर खर्च होने वाली राशि की जानकारी भी विभाग को देनी होगी। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें