फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपी अनुदान वितरण में घोटाला, सीडीओ ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीपी अनुदान वितरण में घोटाला, सीडीओ ने बैठाई जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि विभाग की योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामले में सीडीओ ने जांच बैठा दी है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घालमेल किया गया है। सीडीपी यानी क्राप डाइवर्जन प्रोग्राम के तहत विभाग ने बीज खरीद के लिए दो दुकानों के बिल लगाए गए हैं, जिन दुकानदारों से बीज खरीदे गए हैं, उन्हें भनक तक नहीं हैं।
सीडीपी योजना के अंतर्गत सब्जी पैदा करने वाले किसानों को लाभ दिया जाता है। शासन द्वारा उक्त किसानों को रबी सीजन में 28 हजार रुपये बीज खरीद के लिए देती है। योजना में दो हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को इसके लिए चुना जाता है। मगर इसमें जिन किसानों को अनुदान दिया गया है वह पात्रता की श्रेणी में नहीं आ रहे हैं। दानपुर, डिबाई, औरंगाबाद और अनूपशहर क्षेत्र के 530 किसानों को इस योजना का लाभ दिया है, मगर इसमें बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। रबी की फसल में जिन किसानों को चयनित किया गया है इनमें से अधिकांश के खातों में 28 हजार की सब्सिडी पहुंच गई है। बताया गया कि फर्जी बिलों से भुगतान हो रहा है। सीडीओ ने अब पूरे मामले में जांच शुरू करा दी है। कृषि निदेशक कार्यालय से सभी दस्तावेज की रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

खुर्जा व अरनियां के लगाए बिल
योजना में विभागीय अफसरों से कृषि बीज खरीदने के लिए खुर्जा और अरनियां और क्षेत्र की दो दुकानों के बिल लगाए हैं। बताया गया कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये के यह बिल हैं। विभाग ने इन दोनों दुकानदारों से बीज खरीदने की कही है, मगर इसके बारे में दुकानदारों को जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आ चुका है। किसानों को जो अनुदान दिया गया है उसका सत्यापन किया जा रहा है। बिल के मामले में कृषि निदेशक कार्यालय से रिपोर्ट तलब कर ली गई है। बिलों में कुछ गड़बड़ झाला नजर आ रहा है। पूरे प्रकरण में जांच कर जल्द दोषियों पर कार्रवाई होगी। -अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें