फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार दो दिन की हड़ताल पर

Thu, 03 Mar 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वैलरी व्यापार पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में स्वर्णकार बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। उनका आरोप है कि उन पर सरकार ने दस ऐसे कानून थोप दिए हैं, जो उन्हें बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन


हड़ताल आज शुक्रवार को भी जारी रहेगी। जनपद में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया सर्राफा बाजार एसोसिएशन के आह्वान में स्वर्णकारों ने तीन और चार मार्च को हड़ताल रखने का निर्णय पहले ही ले लिया था।

बृहस्पतिवार स्वर्णकारों ने अपनी दुकान बंद कर दी और सर्राफा बाजार स्थित मुकुट मंदिर में एकत्रित हो गया। हड़ताल सर्राफा बाजार एसोसिएशन, व्यापार संगठन होली मोहल्ला और सुनारों वाली गली स्वर्णकार संघ के आह्वान पर हुआ।
विज्ञापन


स्वर्णकार सुभाष गौड, राजू वर्मा, अनुज कुमार, जयप्रकाशप, सतीश चंद और श्रीचंद शर्मा आदि ने चेतावनी दी कि एक्साइज ड्यूटी सहित दस कानून जो थोपे गए हैं। जब तक उन्हें वापस नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

कस्बों में भी सर्राफा बाजार बंद रहे। स्वर्णकारों की बृहस्पतिवार को हड़ताल से जनपद में चार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में आठ करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा। यदि हड़ताल लंबी खिंची तो स्वर्णकारों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें