फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त सोमवार को पहुंच गई। बिहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में यह राशि भेजी। कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों संग अधिकारियों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डा. रघुराज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। छह हजार रुपये एक साल में दिए जाने हैं।
सोमवार को किसानों के खातों में पीएम नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त भेज दी है। इस राशि से किसान कृषि में प्रयोग होने वाली दवाइयों को खरीद सकेंगे। बताया कि सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य किसानों का सत्यापन कराना है। बताया कि जिले में अभी 2.69 लाख किसान ऐसे हैं जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। योजना का लाभ लेने के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव, केवीके की अध्यक्ष डा. रेशू सिंह और वैज्ञानिक विवेकराज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें