फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खड़ंजे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव दस्तूरा में गली में खड़ंजा लगाने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग चोटिल हो गए। एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

गांव दस्तूरा में सोमवार को उपेंद्र, पिंटू पक्ष के लोगों में गली में खड़ंजा लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी, डंडों से एक दूसरे के साथ मारपीट की। बताया गया कि मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग, दूसरे पक्ष से दो लोग चोटिल हो गए। वहीं एक पक्ष ने फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच के दौरान फायरिंग का आरोप फर्जी पाया गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने एक पक्ष के उपकेंद्र, अमित, दिनेश और दूसरे पक्ष के पिंटू, यशपाल सिंह, गजराज सिंह, नरेश और चंद्रपाल का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें