फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 डायरेक्टर आज चुनेंगे सहकारी बैंक का अध्यक्ष

विज्ञापन
सहकारी बैंक का डायरेक्टर चुने जाने पर स्वागत करते समर्थक। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
13 डायरेक्टर आज चुनेंगे सहकारी बैंक का अध्यक्ष
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला सहकारी बैंक के 14 डायरेक्टर में से 13 डायरेक्टर सोमवार को चुन लिए गए। 10 डायरेक्टर के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सोमवार को तीन अन्य डायरेक्टर पद का चुनाव भी संपन्न हो गया। परिणाम जारी होने के बाद अब मंगलवार को सभी डायरेक्टर बैंक अध्यक्ष चुनेंगे। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के समक्ष कोई मजबूत प्रत्याशी न होने के कारण उनका चुनना तय माना जा रहा है।
सोमवार को जिला सहकारी बैंक के तीन डायरेक्टर पद के लिए चुनाव हुआ। सुबह 10 बजे से तीनों पद के लिए कुल 258 मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना था। इनमें से केवल 226 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। शाम चार बजे के बाद हुई मतगणना के बाद सिकंदराबाद-गुलावठी क्षेत्र से प्रीतम, वेतन भोगी समिति से योगेंद्र और अरनिया-खुर्जा समिति से सुंदर को विजयी घोषित किया गया। नवनिर्वाचित 13 डायरेक्टर मंगलवार को बैंक के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस दौरान सबसे कम अंतर से सिकंदराबाद-गुलावठी समिति के लिए प्रीतम सिंह ने चार मतों से अपने प्रतिद्वंदी संजीव को हराया, जबकि वेतन भोगी समिति के प्रत्याशी योगेंद्र ने सबसे अधिक 49 मतों से प्रतिद्वंदी मुकेश को हराया।
विज्ञापन

14 में से एक पद अभी भी खाली
एडीएम वित्त प्रभारी अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने बताया कि प्रोफेशनल क्षेत्र की तीन सीटों के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने आवेदन किए थे। इनमें से पांच आवेदन निरस्त हो गए। जिसके चलते दो प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। अब प्रावधान के मुताबिक डायरेक्टर और अध्यक्ष द्वारा खाली पद को बैठक कर भर लिया जाएगा।
विज्ञापन

समिति प्रत्याशी कुल वोट मिले वोट
सिकंदराबाद-गुलावठी प्रीतम 51 25
सिकंदराबाद-गुलावठी संजीव 51 21
अरनिया-खुर्जा सुंदर 78 51
अरनिया-खुर्जा कुंदन 78 21
वेतन भोगी समिति योगेंद्र 129 69
वेतन भोगी समिति मुकेश 129 20
वेतन भोगी समिति सतेंद्र 129 13
वेतन भोगी समिति नरेश 129 02
वेतन भोगी समिति से योगेंद्र, सिकंदराबाद-गुलावठी से प्रीतम और अरनिया-खुर्जा से सुंदर को विजयी घोषित किया गया। परिणाम पर किसी भी प्रत्याशी ने कोई प्रश्न नहीं उठाया। तीनों विजेताओं को प्रमाणपत्र दे दिए गए हैं।
- सहदेव कुमार मिश्र, प्रभारी अधिकारी व एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें