फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह पर मची लूट तो बंद कराईं दुकानें, बाजारों में मुनादी

Sun, 13 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नमक महंगा होने की अफवाह के बाद जिले में चीनी और आटा भी महंगा होने की अफवाह फैली। दिनभर बैंकों के बाहर लाइन में लगने वाले लोगों की भीड़ दुकानों पर जुटी तो पुलिस प्रशासन एक्शन में आया। सिकंदराबाद में दो दर्जन से अधिक लोगों को मुचलका पाबंद किया गया तो बुलंदशहर और खुर्जा में अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। कई जगह हालात सामान्य होने की मुनादी भी कराई गई।
 खुर्जा में प्रशासनिक अधिकारियों ने बिंदा वाला चौक, गांधी रोड, सुभाष नगर आदि बाजारों में स्थित दुकानों दुकानें बंद कराईं। शनिवार सुबह नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई कि कहीं किसी नमक, चीनी और आटे की कमी नहीं है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद में दो दर्जन लोग मुचलका पाबंद
नमक महंगा होने की अफवाह के बीच शुक्रवार देर शाम नमक के लिए मची लूट से शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में लिए गए दो दर्जन से अधिक लोगों, व्यापारियों को एसडीएम ने मुचलका पाबंद किया है।

वहीं शनिवार को एसडीएम कन्हई सिंह, तहसीलदार हीरालाल सैनी, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश पांण्डेय, सीओ यशवीर सिंह,कोतवाल जितेंद्र कुमार ने नगर के ्गणमान्य लोगों के साथ नगर के बाजारों में गश्त की।

कई दुकानों से नमक  के कट्टे हुए चोरीनमक महंगा होने की अफवाह फैलते ही पवसरा रोड स्थित भाजपा नेता नरेश तायल, सुनील शर्मा, जहांगीराबाद रोड स्थित किराना के थोक व्यापारी राकेश गुप्ता सहित कई व्यापारियों की दुकानों के आगे रखे नमक के कट्टों को कुछ लोग चुराकर ले गए।

भीड़ ने सिकंदराबाद के चौधरीवाडा, बड़ा बाजार, पैठ बाजार, काजीवाडा, वैधवाडा, कूचा राजाजी, में दुकानों के बाहर रखा नमक  चोरी कर लिया। एसडीएम ने ली व्यापारियों की बैठक एसडीएम सदर अरुण यादव ने शनिवार को स्थानीय नगरपालिका कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक कर कीमतों को नियंत्रित रखने में सहयोग की अपील की।

औरंगाबाद में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में नगर में लाउडस्पीकर से प्रचार कराकर व्यापार मंडल के कानूनी सलाहकार गौरव अग्रवाल की पुरानी सब्जी मंडी स्थित किराना की दुकान पर स्टाल लगाकर 5 रुपये किलो नमक बेचा।

इनकम टैक्स छापामारी की अफवाह से बंद हुआ बाजार व्यापारियों, डॉक्टरों, नेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापों की अफवाह दिनभर उड़ती रही।  नगर के कई बड़े प्रतिष्ठान बंद देखने को मिले तो कई अस्पतालों से भी संचालक गायब मिले।

शुक्रवार देर रात से जिले में यह अफवाह तेजी के साथ उड़ी कि जिले के एक बड़े डॉक्टर, एक बड़े नेता के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड पड़ी है। अफवाह उड़ाई गई कि आयकर अधिकारियों को डॉक्टर और नेता के ठिकाने से करोड़ों रुपये का काला धन मिला है।

बस फिर क्या था, यह अफवाह जंगल में आग की तरह फैल गई। जिलेभर के बड़े व्यापारियों, नेताओं, डॉक्टरों और अधिकारियों के फोन धनधनाने लगे। कुछ लोगों में तो बैचेनी का आलम कुछ ज्यादा ही देखने को मिला। कई बड़े व्यापारियों ने शनिवार को अपने प्रतिष्ठान तक बंद रखे।

बुगरासी में शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक बुगरासी का बाजार बंद हो गया। अफवाह फैल गई कि इनकम टैक्स की टीम बुगरासी में आ गई है।  वहीं गुलावठी में दिन भर प्रशासन की छापामारी की अफवाह से बाजार बार-बार बंद हुए।
विज्ञापन


स्थानीय सराफा बाजार एवं मुफीद ए आम मार्केट शनिवार की दोपहर उस समय आनन-फानन में बंद हो गया, जब यह अफवाह फैली कि बुलंदशहर से अधिकारियों की टीम छापामारी करने पहुंची है। शिकारपुर में आयकर विभाग की टीम के आने की अफवाह से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें