फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : चयनित 5215 छात्र-छात्राओं को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूल में दाखिले के लिए तीन चरणों में निकाली गई लॉटरी के माध्यम से 5215 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनको अब आवंटित स्कूलों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसके लिए बीएसए की ओर से आवंटित स्कूलों को प्रवेश कराने के लिए पत्र जारी कर दिया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों को चयनित बच्चों का प्रवेश कर विभाग को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जरूरतमंद बच्चों का निशुल्क प्रवेश सरकार की ओर से निजी स्कूलों में कराया जाता है। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया का जिम्मा बेसिक शिक्षा विभाग पर होता है। अभी तक तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
लॉटरी के माध्यम से पहले चरण में 2887, दूसरे चरण में 1531 और तीसरे चरण में 797 छात्र-छात्राओं का चयन निशुल्क शिक्षा के लिए हुआ है। इस तरह से अभी तक चयनित हुए 5215 छात्र-छात्राओं को स्कूल भी आवंटित किए जा चुके हैं। इन आवंटित स्कूलों को हरहाल में सभी चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश देना होगा। बताया कि आरटीई के अंतर्गत प्रवेश पाने के लिए आवेदन चार चरणों में किए जाने हैं।
विज्ञापन

अब चौथे चरण के आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 19 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद आवेदन का सत्यापन पूरा कर 24 मार्च को लॉटरी के जरिए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। आवेदन विभागीय वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें