फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सावन माह में शिवभक्त हरिद्वार समेत विभिन्न गंगा घाटों से आराध्य शिव के लिए कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर रविवार रात आठ बजे से डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया। 22 दिन तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन


इस वर्ष सावन माह 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 अगस्त तक रहेगा। जबकि, शिवरात्रि मुख्य पर्व दो अगस्त को मनाया जाना है। शिवरात्रि और कांवड यात्रा के दौरान भारी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन होगा। जिसके चलते यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने व कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से सभी भारी और हल्के वाहनों का कांवड़ मार्ग पर डायवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था 21 जुलाई की रात आठ बजे से छह अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगी। इसके अलावा 11 अगस्त की रात आठ बजे से 13 अगस्त की रात आठ बजे तक और 18 अगस्त की रात आठ बजे से 20 अगस्त की रात आठ बजे तक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।



ये रहेगा डायवर्जन प्लान..

1. दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन भूड चौराहा से वाया शिकारपुर, नरौरा होते हुए जनपद संभल से अमरोहा, मुरादाबाद की ओर भेजे जाएंगे। अनूपशहर रूट पर भारी और हल्के मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह संभल की ओर से आने वाले वाहनों को इसी रूट से गाजियाबाद दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन




2- मेरठ, हापुड़ से रामपुर और बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन डायवर्जन के दौरान एनएच-24 से डासना, ईस्टर्न पेरिफेरल से (चौकी जोखाबाद) सिकंदराबाद, फिर भूड चौराहा होते हुए वाया तिराहा से डिबाई, नरौरा से बबराला होकर जाएंगे। जबकि, इसी रास्ते से वापस भेजे जाएंगे।



3- बरेली, मुरादाबाद की ओर से मेरठ जाने वाले भारी वाहन नरौरा से बुलंदशहर भूड चौराहा होते हुए सिकंदराबाद से गांव कोट ईस्टर्न पेरिफेरल से छिजारसी - ततारपुर, टियाला मोड, किठौर होते हुए निकाले जाएंगे।



4- अलीगढ की ओर से मेरठ जाने वाले भारी वाहन खुर्जा से सिकंदराबाद और फिर गांव कोट ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुए डासना से छिजारसी से ततारपुर, टियाला मोड, किठौर होते हुये जाएंगे।
विज्ञापन




5- बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन नरौरा, अतरौली, अलीगढ़ होकर दिल्ली जाएंगे।



6- मुरादाबाद, संभल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहन गंवा थाना रजपुरा, बबराला, नरौरा, डिवाई, शिकारपुर होकर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें