मैटरनिटी विंग के भवन की गुणवत्ता संबंधी जांच
- फोटो : ब्यूरो
जिला अस्पताल के मैटरनिटी विंग के भवन की गुणवत्ता संबंधी जांच रिपोर्ट को डीएम ने संदिग्ध माना है। जांच रुड़की प्रयोगशाला में हुई थी और निर्माण कार्य को गुणवत्ता के दायरे में बताया गया था। डीएम ने रुड़की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट का तकनीकी परीक्षण का आदेश दे दिया है।
पिछले दिनों जिला अस्पताल में बन रही मैटरनिटी विंग का निरीक्षण डीएम ने किया था। निरीक्षण के दौरान साइट पर पाई गई निर्माण सामग्री देखने में ही घटिया पाई गई थी। निर्माण सामग्री को शक के दायरे में रखते हुए डीएम ने सैंपल भरवाकर रुड़की प्रयोगशाला भिजवा दिए थे।
रुड़की प्रयोगशाला की जांच में निर्माण मानक के तहत बताया गया है। डीएम ने रिपोर्ट को संदिग्ध मानते हुए कहा कि जब निर्माण सामग्री देखने में ही घटिया लग रही हो उस स्थिति में निर्माण कैसे खरा हो सकता है इसलिए रिपोर्ट का पीडब्ल्यूडी, आरइएस से तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा।