फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी सपाइयों के नेता हैं रामगोपाल यादव

Thu, 27 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा के शीर्ष नेतृत्व में मचे घमासान के बाद भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह ने पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया हो, लेकिन रामगोपाल यादव आज भी सपाइयों के नेता बने हुए हैं। सपा के विधानसभा प्रत्याशी की ओर से लगवाए गए होर्डिंग्स में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रामगोपाल का फोटो भी लगा हुआ है।

सपा जिला कार्यालय पर भी रामगोपाल यादव की फोटो को नहीं हटाया गया है।  मालूम हो कि सपा शीर्ष नेतृत्व में मचे घमासान के बाद समाजवादी पार्टी दो खेमों मे बंट गई है।
विज्ञापन


अखिलेश और शिवपाल के बीच नेतृत्व को लेकर चल रही इस लड़ाई में रामगोपाल अखिलेश के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह को लिखे खत से नाराज मुलायम सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


रामगोपाल के निष्कासन के बाद भी  सिकंदराबाद विधान सभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अब्दुल रब द्वारा लगवाए गए होर्डिंग्स में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रामगोपाल का फोटो भी है। बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र में भी सपा के होर्डिंग्स की शोभ राम गोपाल बढ़ा रहे हैं। शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर, स्याना और खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के भी होर्डिंग्स पर उनका फोटो चस्पा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें