फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिवाजी नगर और हीरा कॉलोनी में एक करोड़ से चकाचक होंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पालिका 1.10 करोड़ की लागत से नगर की हीरा कॉलोनी, शिवाजी नगर में सड़कों का निर्माण कराएगी। शिवाजी नगर में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। हीरा कॉलोनी में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हीरा कॉलोनी में भी जल्द सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दोनों कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण होने से करीब पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नगर की हीरा कॉलोनी, शिवाजी नगर मुख्य कॉलोनियों में शामिल हैं। दोनों कॉलोनियों में करीब पांच हजार लोग निवास करते हैं। हीरा कॉलोनी में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल भी है। जिससे कॉलोनी के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी यहां से होकर गुजरते हैं। पूर्व में दोनों कॉलोनी सिकंदराबाद देहात में आती थी। पालिका के परिसिमन के दौरान वर्ष 2016 में दोनों कॉलोनियों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। पूर्व में सिकंदराबाद देहात के अंतर्गत आने के चलते कॉलोनियों में रास्तों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि नगर की हीरा कॉलोनी, शिवाजी नगर की मुख्य सड़कों, गलियों में 1.10 करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य जाएगा। शिवाजी नगर में निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वही हीरा कॉलोनी में सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही हीरा कॉलोनी में भी सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें