फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

155 करोड़ से होगा ककोड़-सिकंदराबाद हाईवे का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
155 करोड़ से होगा ककोड़-सिकंदराबाद हाईवे का चौड़ीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। हामिदपुर से कुचेसर तक होने वाले दो लेन हाईवे का चौड़ीकरण अब ककोड़ व सिकंदराबाद तक होगा। हाईवे के चौड़ीकरण में 155 करोड़ की लागत आएगी। इसका डीपीआर तैयार हो गया है और उसे विश्व बैंक को भेजा जा रहा है। हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों के कटान की वन विभाग से अनुमति मांगी गई है। विभाग ने पेड़ों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है।
जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले अलीगढ़ के हामिदपुर से लेकर बुलंदशहर के कुचेसर तक हाईवे का चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बताया गया कि यह हाईवे हामिदपुर से होता हुआ ककोड़, सिकंदराबाद, गुलावठी और बीबीनगर के कुचेसर तक फोर लेन होता। मगर अब इस हाईवे को ककोड़ व सिकंदराबाद तक चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे की कुल लंबाई 19 किमी होगी और वैर में एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। एजिस इंडिया कंपनी द्वारा हाईवे का डीपीआर बनाया गया है। करीब 100 से अधिक पेड़ों का कटान होगा। पेड़ों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
चौड़ीकरण के बाद स्टेट हाईवे-100 होगा नाम
हाईवे का चौड़ीकरण होने के बाद इसे हाईवे-100 नाम दिया जाएगा। हाईवे पहले दो लेन का था। अब इसका चौड़ीकरण होगा तो यह फोर लेन की श्रेणी में आ जाएगा। हाईवे को दो लेन विद पैवड सोल्ड कहा जाएगा। यानी चार लाइन इस पर आसानी से हो सकेंगी। जेवर एयरपोर्ट तक जाने में क्षेत्र के लोगों का सफर सुहाना हो जाएगा।
इन गांवों को जोड़ेगा हाईवे
हाईवे चौड़ीकरण में ककोड़, वैर, चमौली, सेलमपुर जाट, नंगला गोविंदपुर, नूरपुर, दुल्हैरा और सिकंदराबाद को जोड़ेगा। कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ककोड़ से सिकंदराबाद तक हाईवे का चौड़ीकरण होगा। डीपीआर तैयार करके भेजी जा रही है। इसके बाद शासन से हाईवे के टेंडर की प्रक्रिया होगी। वन विभाग से पेड़ों के कटान के लिए अनुमति मांगी गई है।
- अरवेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, विश्व बैंक, खंड अलीगढ़ डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें