मृतका ममता देशवाल का फाइल फोटो संवाद
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर गुर्जर चौक के पास बाइक सवार देवर-भाभी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने भाभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद गाजीपुर निवासी प्रेम सागर देशवाल औद्योगिक क्षेत्र के गांव सांवली में परिवार के साथ रहते हैं। बताया कि शुक्रवार को प्रेम सागर देशवाल का भाई सोनू भाभी ममता देशवाल (49) को बाइक से बुलंदशहर डायलिसिस कराने ले जा रहे थे। गुर्जर चौक के करीब तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सोनू और ममता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पास के ही निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने ममता देशवाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद ममता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद