फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बकाया नहीं जमा कराने पर कनेक्शन काटने गए जेई पर रालोद नेता ने छोड़ा पालतू कुत्ता

विज्ञापन
कुत्ते के काटे निशान दिखाते घायल जेई।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम को रालोद नेता ने लाठी डंडों से पीटने के बाद उनके ऊपर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने जेई ज्योति भास्कर सिन्हा पर हमलाकर उनके हाथ और पैर को काट खाया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बकायेदार कविता चौधरी, उसके बेटे विशाल और एक अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विशाल राष्ट्रीय लोकदल का नेता होने के साथ अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा विंग का जिलाध्यक्ष है।

बिजली निगम की एसडीओ रीना के नेतृत्व में वलीपुरा बिजलीघर के जेई ज्योति भास्कर सिन्हा और अन्य कर्मचारी बकायेदारों के खिलाफ अभियान के तहत अंबा काॅलोनी पहुंचे थे। टीम ने बताया कि वह बकायेदार कविता चौधरी के घर पर जाकर बिजली का बकाया जमा करने के लिए कहा। इस पर उसने बिल जमा करने से इन्कार कर दिया। इस पर टीम ने कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो कविता ने अपने बेटे विशाल और एक अन्य के साथ हमला बोल दिया। एसडीओ रीना ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। जेई ज्योति भास्कर सिन्हा को आरोपियों ने पकड़ लिया। लाठी और सरिया से पीटने के बाद उनके ऊपर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने जेई के हाथ और पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों को काटकर जख्मी कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कविता, विशाल और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट के बाद एसडीओ, विजिलेंस और पुलिस फोर्स के साथ टीम ने अंबा कालोनी में पहुंचकर आरोपी के घर का कनेक्शन काट दिया और मीटर उतार लिया। पुलिस की मौजूदगी के कारण आरोपी कोई विरोध नहीं कर सके। जेई ज्योति भास्कर सिन्हा पर हमले के बाद जेई संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पहले संगठन के पदाधिकारी एसएसपी से मुलाकात करेंगे। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रदर्शन करेंगे।
रालोद के जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। विशाल चौधरी पार्टी का कार्यकर्ता है। प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर ही कार्रवाई करे।
एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित जेई का मेडिकल कराया गया है।



चेकिंग के दौरान लगातार हो रहे हैं हमले

बिजली चेकिंग और बकायेदारों से बिल वसूली के लिए जाने के दौरान टीम पर लगातार हमले हो रहे हैं। जहांगीराबाद, डिबाई, नगर व देहात के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में इस साल 10 से अधिक बार ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट हो चुकी है। इनमें से पांच मामलों में ही रिपोर्ट दर्ज हो सकी है, जबकि अन्य मामलों में कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

भाजपा और सपा नेता पर भी हमला कर चुका है आरोपी

रालोद नेता आरोपी विशाल चौधरी पूर्व में भी भाजपा और सपा नेता पर हमला कर चुका है। दिसंबर 2021 में विशाल चौधरी ने भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी जनप्रिय सिंह पर उनके घर पहुंचकर हमला कर दिया था। उसके बाद कई राउंड फायरिंग की थी, कई वहां खड़ी कार में जाकर लगी थीं। मौके से पुलिस ने कारतूस के कई खोखे भी बरामद किए थे। जनप्रिय उस घटना में बाल-बाल बच गए थे। उस दौरान नगर कोतवाली में जानलेवा हमले में विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव बादल यादव पर वर्ष 2014 में छात्र संघ चुनाव के दौरान हमला किया था। साथ ही फायरिंग भी की थी। इस मामले में भी जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा कई विवादों में रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें