फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया दो पीढ़ियों का अंतर

विज्ञापन
दादा-दादी दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। एसडीएम कॉलोनी स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को दादा-दादी दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चे अपने दादा-दादी के साथ स्कूल आए और मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बच्चों ने नाटक के द्वारा दो पीढ़ियों के बीच आए अंतर को बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने हमारे जीवन में बुजुर्गों के महत्व को भी बताया। नाटक अभिव्यक्ति के साथ-साथ बच्चों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में दादा-दादियों के लिए मनोरंजन खेल और पहेलियों का आयोजन किया गया। जिसमें दादा-दादियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार भी जीता। दादा-दादियों का स्कूल प्रधानाचार्य पारुल सिंह ने आभार जताते हुए स्मृति के रूप में प्लांट दिए और मिष्ठान वितरण किया ।इस मौके पर स्कूल प्रबंधक संजीव चौधरी समेत समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें